फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sant Nirankari Mandal started cleaning campaign

संत निरंकारी मंडल ने चलाया सफाई अभियान

Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Mandal started cleaning campaign
शामली सीएचसी में स्वछता अभियान चलाते संत निरंकारी मिशन के सदस्य - फोटो : SHAMLI
संत निरंकारी मंडल ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

शामली। निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह के जन्म दिवस पर संत निरंकारी मंडल की ओर से शामली सीएचसी, सीएमओ कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। संत निरंकारी मंडल की ओर से अनुयायियों ने हाथों में झाड़ू लगाकर सफाई की।

रविवार को सफाई अभियान के बाद माजरा रोड स्थित विवाह मंडप में सत्संग का आयोजन किया गया। मुजफ्फरनगर से आए क्षेत्रीय संचालक संजीव कुमार ने बाबा हरदेव सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा ने सफाई अभियान की शुरुआत करके नया संदेश दिया था। महाराज कहते थे कि अपने जीवन में अंदर जो गंदगी भरी हुई है, उसकी सफाई करोगे तो मनुष्य का कल्याण होगा। निरंकारी परमात्मा को प्रेम पूर्वक याद करता है। जीवन में आनंद को आने से कोई नहीं रोक सकता। निस्वार्थ प्रेम ही जीवन को परमात्मा की ओर ले जाता है। इस अवसर पर डॉक्टर राजकुमार सिंह, महावीर सिंह, सचिन कुमार, पुराण, विजय, माया, सीमा, पवन केराना, राजेंद्र शर्मा ऊन, कुलदीप पंजोखरा आदि मौजूद रहे।

शामली सीएचसी में स्वछता अभियान चलाते संत  निरंकारी मिशन के सदस्य

शामली सीएचसी में स्वछता अभियान चलाते संत निरंकारी मिशन के सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में स्वछता अभियान चलाते संत  निरंकारी मिशन के सदस्य

शामली सीएचसी में स्वछता अभियान चलाते संत निरंकारी मिशन के सदस्य- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed