फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sanskaaro se hi janm lete hai kraantiveer

संस्कारों से ही जन्म लेते हैं क्रांतिवीर

Sat, 23 Mar 2019 11:26 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 23 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
sanskaaro se hi janm lete hai kraantiveer
file - फोटो : amarujala
महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों की बलिदान गाथा सुनाते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह सेवा दल के तत्वावधान में गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया गया। दल के संरक्षक अजय टंडन और राजेंद्र काटी ने तीनों शहीदों के देश के लिए दिए गए बलिदान की जानकारी दी। चेयरमैन नरेश अरोरा, जिलाध्यक्ष प्रिंस अनेजा ने कहा कि भगत सिंह ने साम्राज्यवादी शक्ति को बता दिया था कि वे हिंदुस्तानियों पर कितने ही अत्याचार कर लें, लेकिन युवा हिम्मत नहीं हारेंगे। कार्यक्रम में अखिल तागरा, योगेंद्र ग्रोवर, यशपाल सेठी काका, राजेश कुमार बब्बल, हनी सेखो, धर्मेंद्र वत्स, डा. प्रदीप सिंह चौहान, दीपक पंघाल, मुुकुल दुआ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बघरा। योग साधना यशवीर आश्रम में वैदिक चेतना के तत्वावधान में बलिदान दिवस मनाया गया। ब्रह्मचारी आचार्य मृगेंद्र ने वेद मंत्रों से हवन संपन्न कराया। वैदिक चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मचारी स्वामी यशवीर सरस्वती ने कहा कि राष्ट्र को अंग्रेजों की परतंत्रता से मुक्त कराने के लिए अनेक राष्ट्रभक्त युवकों ने अपने जीवन की आहुति दी। क्रांतिकारियों में से अधिकतर के प्रेरणास्रोत महर्षि दयानंद सरस्वती थे। कार्यक्रम में कृष्णपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सैनी,  अजित पाल, धर्मेंद्र बालियान, जगदीश नारायण पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में 60 यूनिट ने रक्तदान किया
मुजफ्फरनगर। सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस एवं पुलवामा हमले में शहीद की याद में युवा समिति के तत्वावधान में स्पेयर पार्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रक्तदान किया। टीपीनगर में आयोजित शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज शोराज सिंह की देखरेख में 60 यूनिट रक्तदान हुआ। समिति के कोआर्डिनेटर मनप्रीत सिंह मान ने बताया कि अधिकांश लोगों ने पहली बार रक्तदान किया है। शिविर में प्रवीण सिंगल, प्रभात कुच्छल,  राकेश कुमार, पवन बंसल,  आलोक तायल, राजेश कुमार, अनुज बंसल, अभिमन्यु त्यागी, अंकित कुच्छल, रविंद्रपाल सिंह, विक्रांत जैन,  मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।


शहीदों के सपनों का देश बनाएं
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल प्रशासक गगन शर्मा ने तीनों क्रांतिकारियों के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किए गए संघर्ष की जानकारी दी। स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने कहा कि हमें शहीदों के सपने के भारत के निर्माण के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed