फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sand art made for voter awareness

मतदाता जागरूकता के लिए बनाई रेत कलाकृति का डीएम ने किया अनावरण

Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
sand art made for voter awareness
शामली कलक्ट्रेट पर मतदाता जागरूकता के लिए बनाई गई रेत कलाकृति। - फोटो : SHAMLI
मतदाता जागरूकता के लिए बनाई रेत कलाकृति
विज्ञापन

शामली। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कलक्ट्रेट पर सुंदर रेत कलाकृति प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम/जिला निर्वाचन जसजीत कौर ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
रेत कलाकृति कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम कांधला के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, मुजफ्फरनगर डायट के प्रवक्ता डॉ. पंकज वशिष्ठ और डीएलएड प्रशिक्षु सृष्टि पंवार ने बनाई। डीएम ने रेत कलाकृति प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कलाकृति के माध्यम से ग्राउंड लेवल के मतदाताओं को एक संदेश मिलेगा और वह जागरूक होते हुए आने वाली 10 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करेंगे। जिससे जनपद का नाम मतदान प्रतिशत में प्रदेश में प्रथम नंबर पर होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जो भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं, उनकी चर्चा दूसरे जनपदों में भी हो रही हैं और वह भी उनसे सलाह ले रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर मणि अरोड़ा ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को लेकर डीएम के नेतृत्व में दो-तीन महीनों से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनका उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाकर नाम रोशन करना है। डीएम ने स्वीप कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक और स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर निकिता शर्मा, शिव प्रकाश यादव, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed