{"_id":"6176ff7eb75ca268753a8d57","slug":"samples-for-11-suspected-dengue-patients-in-sampla-village-shamli-news-mrt5622719118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला गांव में डेंगू के संदिग्ध 11 मरीजों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपला गांव में डेंगू के संदिग्ध 11 मरीजों के लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में चल रहे बुखार के प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव सांपला में शिविर लगाया। टीम ने बुखार के 50 मरीजों की जांच कर दवा दी। डेंगूू बुखार के संदिग्ध लक्षण वाले 11 मरीजों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा गांव मनट में भी स्वास्थ्य टीम ने एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया।
जिले में बुखार का प्रकोप चल रहा है। डेंगू, वायरल, मलेरिया, टायफाइड आदि बुखार से लोग पीड़ित है। जिले में कई मरीजों की बुखार से जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुखार की रोकथाम के लिए किए जा रहे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। सोमवार को ऊन ब्लाक के गांव सांपला में बुखार के मरीज ज्यादा होने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची और शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। इस दौरान बुखार के करीब 50 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। डेंगू के संदिग्ध लक्षण वाले 11 मरीजों के सैंपल लिए गए, जिन्हें एलाइवा जांच के लिए मुजफ्फरनगर भेजा जाएगा। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने थानाभवन ब्लाक के गांव मनट में पहुंचकर बुखार रोगियों की जांच की। डॉ. विनय ने बताया कि गांव में एक मरीज के डेंगू बुखार होने की सूचना मिली थी। वह मरीज घर पर नहीं मिला, उसका उपचार बाहर किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। गांव में एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में बुखार की स्थिति सामान्य है।
बुखार के लक्षण वाले 65 लोगों को वितरित की दवा
कैराना। डेंगू के तीन मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव खुरगान, रामडा व मोहम्मदपुर राई में हेल्थ कैंप लगाकर 65 लोगों को दवाई वितरित की। पिछले दिनों कैराना क्षेत्र में डेंगू से 3 महिलाओं की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्प कैंप आयोजित किए जा रहें हैं। सोमवार को गांव खुरगान में बुखार के लक्षण वाले 25 लोगों, गांव रामडा में 18 व मोहम्मद पुर राई में 22 लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि खादर क्षेत्र में बुखार के मद्देनजर प्रतिदिन हेल्थ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।