{"_id":"5ee3c4c98ebc3e42e21a9989","slug":"sample-taken-in-the-morning-died-at-night-shamli-news-mrt486146835","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह लिया सैंपल, रात को हुई वृद्व की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह लिया सैंपल, रात को हुई वृद्व की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कांधला। कांधला क्षेत्र के एलम कस्बे में शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों की सूचना पर घर में अकेले एक वृद्ध के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के सैंपल लिए। रात को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात को मौके पर पहुंचकर कोरोना संक्रमित केस की तरह वृद्धा के शव को सील किया है। अब शव के बारे में निर्णय रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा।
सीएमओ संजय भटनागर के अनुसार एलम के कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव में एक वृद्ध को उसकी बेटी छोड़कर गई है। ये वृद्ध हरियाणा में अपनी बेटी के पास रहता था। ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव में जाकर कोरोना जांच के लिए वृद्ध के नमूने लिए और जांच को भेजे। बकौल सीएमओ रात को गांव से सूचना मिली कि उस वृद्ध की मौत हो गई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम रात को ही गांव में पहुंची। चूंकि वृद्ध की कोरोना जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, इसलिए इसे संदिग्ध केस मान रहे हैं। कोरोना के मरीज के स्टैंड मानकों से वृद्ध के शव को सील करा दिया गया है और उसे पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर में रख दिया गया है। उसके परिजनों को भी कस्बावासियों के माध्यम से सूचना भिजवा दी गई है। लैब से भी अनुरोध किया गया है कि इसकी जांच रिपोर्ट जल्द भेज दें। रिपोर्ट आने तक उसका शव फ्रीजर में ही रहेगा। जांच रिपोर्ट के बाद ही इसमें आगे की कार्रवाई होगी। वृद्ध की मौत के बाद एलम कस्बे के लोग काफी चिंतित हैं और पूरे गांव में ये मसला चर्चा का विषय बना है।