फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   samg pramukh ke aane par suraksha chaak choband

संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

Tue, 04 Jun 2019 11:17 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 04 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
samg pramukh ke aane par suraksha chaak choband
file - फोटो : amarujala
 आरएसएस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के स्वयंसेवकों के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को सिल्वर बेल्स स्कूल में पहुंच रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जेड प्लस सुरक्षा उनके साथ होगी। पुलिस प्रशासन ने शाम को पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

 मंगलवार सुबह डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार सिल्वर बेल्स स्कूल में पहुंचे और संघ पदाधिकारियों से कार्यक्रम की जानकारी ली। साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में भी दिशा निर्देश अधीनस्थों को दिए। एसपी अजय कुमार के अनुसार पूरे कार्यक्रम स्थल को पुलिस घेरे में ले लिया गया है। स्कूल के चारों तरफ पुलिस बल चौकसी करेगा। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। यहां एलआईयू टीम तलाशी के बाद ही केवल परिचय पत्र धारकों को ही प्रवेश देगी। संघ प्रमुख की सुरक्षा टीम के सदस्य भी मंगलवार शाम को पहुंच गए हैं। सीआईएसएफ की टीम उनकी सुरक्षा में हर वक्त रहती है। कार्यक्रम की हर व्यवस्थाएं बेहद गोपनीय रखी गई हैं।
विज्ञापन

धमकी भरे पत्र में भी था संघ प्रमुख का नाम
शामली। शामली रेलवे स्टेशन पर 20 अप्रैल को डाक से भेजे गए पत्र में शामली, दिल्ली ,हरियाणा और वेस्ट यूपी सहित 11 स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी बहुत जल्द खत्म करने का जिक्र किया गया था। इस पत्र को आतंकी संगठन जैश के मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद जम्मू-कश्मीर के नाम से भेजा गया था। इस पत्र के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन अभी तक इस मसले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ऐसे में इस पत्र के मद्देनजर भी संघ प्रमुख की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन स्कूल परिसर में ही रहेंगे संघ प्रमुख
संघ की ओर से संघ शिक्षा वर्ग के कार्यवाह शिव कुमार त्यागी के अनुसार संघ प्रमुख बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कार से प्रशिक्षण शिविर में पहुंचेंगे और आठ जून दोपहर तक वे स्कूल परिसर में ही रहेंगे। यहां से शहर के भी बाहर जाने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। वे केवल प्रशिक्षण शिविर में ही रहकर निरीक्षण करेंगे और प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करेंगे। उनका भाषण भी होगा। उनका पूरा कार्यक्रम शिविर के लिए है। कार्यकर्ताओं और अन्य किसी से भी वह भेँट नहीं करेंगे। हालांकि बहुत से वरिष्ठ कार्यकर्ता उनसे मिलने का मन बनाए हैं लेकिन सुरक्षा कारणों ओर संघ नियमावली का हवाला देकर सबको मना किया जा रहा है।
ठहरने का पुख्ता इंतजाम
शामली। संघ प्रमुख के लिए सिल्वर बेल्स स्कूल में ही ठहरने की व्यवस्था की गई है। उनके रुकने के लिए जो कक्ष तय किया गया है। उसके बाहर और वहां तक पहुंचने के तमाम रास्तों पर पहरा रहेगा। सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। डीएम और एसपी ने भी बुधवार को उनके रुकने वाले कक्ष आदि की व्यवस्थाएं चेक की।
स्वास्थ्य विभाग का सेफ हाउस बनाया
शामली। शामली सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि संघ प्रमुख के कार्यक्रम को लेकर चिकित्सकों की ड्यूूटी भी कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई है। एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड ब्वाय, एक एंबुलेंस ,एक इमरजेंसी सेवाओं से युक्त एएलएस एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। चिकित्सकों की ड्यूटी सुबह आठ से दो, दो से आठ और फिर रात को आठ बजे से सुबह आठ बजे तक शाम की ड्यूटी वाले चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे।

कोट
संघ प्रमुख के कार्यक्रम को देख पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उनकी जेड प्लस सुरक्षा है। कार्यक्रम स्थल की चौतरफा सुरक्षा रहेगी। गेट पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों की सुबह और रात दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।
अजय कुमार एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed