फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Salvation will come from devotional works

भक्तिमय कर्म से ही मिलेगा मोक्ष

Sun, 17 Jan 2016 12:58 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 17 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Salvation will come from devotional works
थानाभवन । शुक्रदेव पीठ शुक्रताल के संरक्षक स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भक्तिमय कर्म से ही जीवन में मोक्ष की प्राप्त किया जा सकता है। बिना भक्ति के मन अशांत रहता है। भक्ति से मन निर्मल होता है तथा श्रेष्ठ चिंतन की उत्पत्ति होती है।
विज्ञापन


शनिवार को जहारवीर गोगा जी म्हाड़ी पर आयोजित प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में स्वामी ओमानंद महाराज पहुंचे। कहा कि मनुष्य को तन, मन, धन का सदुपयोग करना चाहिए। जीवन को सार्थक बनाने के लिए जीवन में भक्ति और कर्म दोनों महत्वपूर्ण है। दोनों का समावेश और उस पर आचरण मोक्ष की ओर ले जाता है। भक्ति और कर्म से मन को शांति मिलती है, जिससे उच्च विचार सुखमय व चिंतन रहित जीवन का आनंद प्राप्त होता है।
विज्ञापन


इससे पूर्व म्हाड़ी से गुरु गोरखनाथ, गुरु मछेंद्र नाथ, महामायी काली माता की प्रतिमाओं की बैड़बाजों के साथ नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। स्वामी रामनरेश दास महाराज, विधायक सुरेश राणा, गोरक्षा प्रांत प्रमुख नरेंद्र सैनी, उमेश सैनी, भ्रमपाल गर्ग, अरविंद शर्मा, गौरव भारद्वाज, हिम्मत सिंह सैनी, श्रवण सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed