फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Salary will be deducted if absentee on republic day

गणतंत्र दिवस की तैयारियों की एडीएम ने ली बैठक -गैरहाजिर रहने वालो का कटेगा एक दिन का वेतन-

Wed, 22 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Salary will be deducted if absentee on republic day
गणतंत्र दिवस पर गैरहाजिर रहने पर कटेगा वेतन
विज्ञापन

शामली। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जिले में गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक अवकाश नही रहेगा। गैरहाजिर रहने वाले अफसरों को एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश महकमे के अधिकारियों को दिए।

मंगलवार की शाम के समय कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में प्रात: 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 9 बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। 9.30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण होगा। परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा ली जाएगी। 10: बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जिसमें खेलकूद आयोजन वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। दोपहर 12 बजे मार्च पास्ट नगर पालिका परिषद शामली से प्रारंभ होकर विजय चौक पर समाप्त होगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर मनी अरोड़ा, सहित आदि अधिकारी एवं झिंझाना,एलम चेयरमैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed