फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sadar MLA listened to public problems

सदर विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं

Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA listened to public problems
शामली। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कांधला स्थित नहर पर डाक बंगले पर बैठकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से वार्ता कर जल्दी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक प्रसन्न चौधरी ने कांधला नहर पटरी पर स्थित डाक बंगले में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसमें मुख्यत बिजली, पानी निकासी, जलभराव की समस्या रही। क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की भी मांग की। किसानों का कहना था कि निराश्रित पशु हमारी फसलों को दिन प्रतिदिन बर्बाद कर रहे हैं। इससे जल्द निजात दिलाई जाए। इसी के साथ कांधला कस्बा सहित अन्य गांव के लोगों ने जलभराव व खस्ताहाल सड़कों के बारे में विधायक को अवगत कराया। बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने चार साल के लिए फोर्स में भर्ती होने का विरोध जाहिर करते हुए यह मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग की। मौके पर विजय सिंह, नीरज चौधरी, मुकेश, योगेश मास्टर, सुधीर प्रधान, आदेश चौहान, सुभाष चौहान, चमन प्रधान, वकील प्रधान, अशोक, तनवीर जंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed