फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 350 declared cane price

350 रुपये घोषित हो गन्ना मूल्य

Wed, 13 Jan 2016 01:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rs 350 declared cane price
शामली। बकाया गन्ना भुगतान कराने और 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं  किया गया, तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ के नेतृत्व में मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांग ज्ञापन एडीएम भरत पांडे को साैंपते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज तक प्रदेश के किसानों को पिछले साल का गन्ना बकाया भुगतान नहीं मिला है। गन्ना मूल्य के लिए किसान परेशान है। सरकार-चीनी मिल मालिकों के साठगांठ के चलते वर्तमान पेराई सत्र चालू हुए दो माह पूरे हो चुके है, लेकिन अभी तक वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन


 रालोद कार्यकर्ताओं ने 350 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य घोषित किए जाने और गत वर्ष का ब्याज समेत बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया कि बिजली विभाग किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रहा है। दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने और किसानों का बकाया गन्ना मूल्य नहीं दिए जाने तक बिजली एवं राजस्व वसूली स्थगित किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग में भ्रष्टाचार समाप्त करने और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। धरने में पूर्व विधायक बलवीर सिंह किवाना, चौधरी बाबू सिंह, चौधरी रतनपाल सिंह पंवार, सतवीर सिंह पंवार, तरसपाल मलिक, योगेंद्र चेयरमैन, देशराज भनेड़ा, दिनेश कुमार, हरेंद्र किवाना, हरेंद्र ताना, अनवार टपराना, रणधावा मलिक, सचिन सरोहा, रामकुमार वर्मा, सतवीर मूंछ, रजनीश कोरी, आशुतोष पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed