फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 1.44 crore will be spent for the renovation of council schools.

Shamli News: परिषदीय स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए खर्च होंगे 1.44 करोड़ रुपये

Sat, 02 Sep 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.44 crore will be spent for the renovation of council schools.
शामली। जनपद के 65 स्कूलों के जीर्णोद्धार पर 1 करोड़, 44 लाख, 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन स्कूलों में चारदीवारी, विद्युतीकरण, फर्नीचर, शौचालय आदि कार्य होंगे। छात्र-छात्राओं को इससे सुविधा मिलेगी। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए कोमल ने बताया कि जनपद के 84 परिषदीय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया जाना है और इसके लिए शासन से 2 करोड़, 67 लाख, 54 हजार रुपये का बजट पास होने के साथ धन आवंटित हो चुका है। प्रथम चरण में 65 स्कूलों जीर्णोद्धार किया जाएगा जिसके लिए 1 करोड़, 44 लाख, 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि 37 लाख रुपये खान विभाग से उनको दिए गए है। यह सभी पैसा स्कूलों के फर्नीचर, चारदीवारी, दिव्यांग शौचालय पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

ये स्कूल है शामिल
प्रथम चरण के जीर्णोद्धार में शामली ब्लॉक के 15 विद्यालय, कैराना ब्लॉक में नौ विद्यालय, ब्लॉक कांधला में 15 विद्यालय, ब्लॉक थानाभवन में आठ विद्यालय, ब्लॉक ऊन में 18 विद्यालयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed