फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Robin first in the hundred-meter race

सौ मीटर रेस में रोबिन प्रथम

Tue, 12 Jan 2016 01:09 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 12 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Robin first in the hundred-meter race
शामली। बनत स्थित बीआरसी के मैदान में प्राथमिक विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। शामली ब्लाक के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


सोमवार को प्राथमिक विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन जयंतर पाल व खंड शिक्षा अधिकारी योगे गुप्ता ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पीटीआई बलराज सिंह ने सभी खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में रोबिन, 200 मीटर दौड़ में अंकित, लंबी कूद में रोबिन, ऊंची कूद में अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कबड्डी में लिलौन की टीम, खो-खो में जलालपुर की टीम विजेता बनी। उच्च प्राथमिक विद्यालय की ओर से सौ मीटर दौड़ में विकास, 200 मीटर दौड़ में साबिर, 400 मीटर दौड़ में फिरोज प्रथम रहे। जबकि बालिका वर्ग में शालू, रिजवाना, उसमीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद बालक वर्ग में विकास, बालिका वर्ग में गुलशन तथा ऊंची कूद बालक वर्ग में विकास तथा बालिका वर्ग में स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान खलील अहमद, अदिति राणा, सीमा, सत्यवती, साक्षी, मोनिका, हुमा प्रवीण, सोनिया, भावना, मंजू तोमर, चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed