{"_id":"621bc19136557b5456514c16","slug":"robbery-in-broad-daylight-fury-among-devotees-shamli-news-mrt578615731","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने शिव मंदिर में की लूटपाट, श्रद्धालुओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने शिव मंदिर में की लूटपाट, श्रद्धालुओं में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े शिव मंदिर में लूटपाट, श्रद्धालुओं में रोष
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार स्थित शिव गोरक्षनाथ मंदिर में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने पुजारी की पत्नी को चाकू व तमंचे से आतंकित किया और उन्हें सीढ़ी से गिरा दिया। सीढ़ी से फर्श पर गिरकर वह बेहोश हो गई। बदमाश दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। महाशिवरात्रि से दो दिन पहले हुई लूट की वारदात से श्रद्धालुओं में रोष है।
मोहल्ला रेलपार गली नंबर पांच में शिव गोरक्षनाथ मंदिर हैं। रविवार सुबह मंदिर के पुजारी आनंद प्रकाश शहर में कहीं पर पूजा कराने गए थे। उनकी पत्नी कांति करीब 12 बजे महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर में सफाई कर रही थी। मंदिर के प्रथम तल पर महिला का देवर रामू सफाई कर रहा था। उसी समय दो नकाबपोश बदमाश मंदिर में घुसे और पुजारी की पत्नी को चाकू व तमंचा दिखाकर आतंकित कर दिया। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने महिला को सीढ़ी समेत गिरा दिया। महिला फर्श पर गिरकर सिर में चोट लगने से बेहोश हो गई। कुछ देर बाद महिला को होश आया तो लूट होने का पता चला। उसने अपने देवर रामू को आवाज लगाई और घटना की जानकारी दी।
लूट की सूचना पर मंदिर कमेटी के प्रबंधक रामकुमार निवासी पंजाबी कालोनी व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना पर रोष व्यक्त किया। सीओ सिटी श्रेष्ठा ठाकुर व आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मंदिर कमेटी के प्रबंधक रामकुमार की तरफ से घटना की तहरीर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दानपात्र में 14 हजार रुपये होने की संभावना
मंदिर के पुजारी आनंद प्रकाश ने बताया कि करीब सात माह से दानपात्र नहीं खोला गया था। श्रद्धालुओं द्वारा रोजाना उसमें मंदिर के सहयोग के लिए दान राशि दी जाती है। उन्होंने दानपात्र में करीब 14 हजार रुपये होने की संभावना जताई है,जिसे बदमाश लूटकर ले गए।
पीतल की गदा लूटकर ले जाने की कोशिश
मंदिर में स्थापित देव प्रतिमाओं के पास पीतल की भारी गदा रखी हुई है। दानपात्र में नकदी लूटने के बाद बदमाशों ने गदा लूटकर ले जाने की कोशिश की। इसके लिए शीशा भी तोड़ने की कोशिश हुई, लेकिन गदा ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए।

शामली शिव गोरक्ष नाथ मंदिर में बदमाशों के हमले से घायल पुजारी की पत्नी।- फोटो : SHAMLI