{"_id":"5df67bb98ebc3e87f34d7817","slug":"robbery-by-breaking-into-medical-agency-shamli-news-mrt458948395","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल एजेंसी में सेंध लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल एजेंसी में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
विज्ञापन
शामली हनुमान रोड पर दुकान में सेंध लगा कर की गई चोरी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर कोतवाली के निकट हनुमान रोड स्थित शामली मार्केट में ऊपरी मंजिल पर स्थित मेडिकल एजेंसी में सेंध लगाकर चोरों ने करीब 1.30 लाख रुपये नकद के साथ सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर बॉक्स चोरी कर लिया। सुबह चोरी का पता चलने पर आसपास के व्यापारी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
हनुमान रोड स्थित शामली मार्केट में ऊपरी मंजिल पर राजकुमार वर्मा की मेडिकल एजेंसी है। दुकान पर उनके भाई अमित वर्मा भी बैठते है। शनिवार रात को दोनों भाई एजेंसी को बंद कर गए थे। सवेरे जब वे एजेंसी पर पहुंचे तो दीवार में सेंध लगी देेखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा था। एजेंसी मालिक ने सूचना पुलिस को दी। आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए। कोतवाली के एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
राजकुमार वर्मा ने बताया कि दुकान के गल्ले में दवा बिक्री के करीब एक लाख 30 हजार रुपये थे, जिसे चोर चोरी कर ले गए। इसके साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसका डीवीआर बॉक्स भी उखाड़कर ले गए। एजेंसी संचालक ने कोतवाली में दी तहरीर में नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान होना बताया है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
------
लिहाफ और कंबल मौके पर छोड़ गए चोर
शामली। मेडिकल एजेंसी में चोरी के बाद मौके पर एक लिहाफ और कंबल मिला है, जिसे चोर मौके पर छोड़ गए है। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि चोरों ने दुकान में ही शौच भी कर रखा था। चोरों द्वारा लिहाफ कंबल छोड़ना और शौच करना पुलिस की समझ में नहीं आ रहा है।

ामली हनुमान रोड पर दुकान में चोरी की घटना के बारे में जानकारी लेते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI