{"_id":"62f54c2befc65d795662d9b1","slug":"robbed-cash-and-jewelery-from-the-couple-shamli-news-mrt600719130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से नकदी व जेवरात लूटे, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती से नकदी व जेवरात लूटे, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
भाई को राखी बांधने पति के साथ जा रही थी महिला
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। ऊन मार्ग पर गांव बल्लामजरा के जंगल में दो बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से सात हजार रुपये व चांदी के जेवर को लूट लिए। पीड़ितों ने बताया कि महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए खोडसमा जा रही थी। वारदात की जानकारी पाकर सीओ व एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। पुलिस सर्विलांस की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।
ऊन निवासी पीड़ित राहुल ने बताया कि वह शाम करीब चार बजे पत्नी रविता के साथ खोडसमा जा रहा था। भोगीमाजरा के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने दंपती का पीछा करना शुरू कर दिया। बल्लामाजरा गांव के निकट जंगल में बदमाशों ने रविता से पर्स छीन लिया। उसमें सात हजार रुपये व चांदी के जेवर थे। पीड़ितों ने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर चौसाना पुलिस, झिंझाना पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना का कहना है कि महिला के पति ने लूट की जानकारी दी थी। मामले की जांच की जा रही है।