{"_id":"5b60ad7e4f1c1bf5498b457c","slug":"roadways-travel-will-be-expensive-and-lengthy-by-root-diversions","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन से महंगा और लंबा हो जाएगा रोडवेज का सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन से महंगा और लंबा हो जाएगा रोडवेज का सफर
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शामली में कांवड़ लेकर गुजरते शिवभक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन करने से रोडवेज बसों का सफर महंगा और लंबा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रूट डायवर्जन के मुताबिक किराये की बढ़ी दरें निर्धारित कर दी हैं। माना जा रहा है कि बुधवार से रोडवेज बसों का संचालन रूट डायवर्जन के मुताबिक होगा, जिससे किराया भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
कांवड मार्गों पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा की ओर शिवभक्तों की बढ़ती हुई भीड़ को देेखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार की रात आठ बजे से रूट डायवर्जन करने का निर्णय किया। कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इसी कारण रोडवेज बसों का संचालन भी रूट डायवर्जन के मुताबिक होगा। मेरठ, पानीपत, मुजफ्फरनगर, करनाल और सहारनपुर, दिल्ली, बागपत आदि जाने के लिए सवारियों का सफर लंबा और मंहगा हो जाएगा। शामली से मेरठ जाने के लिए कंकरखेडा बाईपास तक रोडवेज बसों का संचालन होगा। शामली से मुजफ्फरनगर जाने के लिए लिए रोडवेज बसे शामली से थानाभवन, चरथावल से रोहाना होकर मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। शामली से मुजफ्फरनगर के लिए रोडवेज बसे एक से लेकर डेढ़ घंटे में सफर पूरा कर ती थी। अब मुजफ्फरनगर जाने के लिए दो घंटे से अधिक का सफर हो जाएगा। किराया भी 13 रुपये से ज्यादा देना पड़ेगा। शामली से पानीपत जाने के लिए सवारियों को यूपी व हरियाणा की रोडवेज बस एक घंटा से लेकर डेढ़ घंटे में सफर पूरा करती थी। डायवर्जन के बाद अब पानीपत के लिए शामली से चलकर बिड़ौली होते हुए करनाल के रास्ते पानीपत निकाला जाएगा, जिस कारण करीब सफर दो घंटे से ज्यादा का होगा।
पानीपत से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जाने के लिए बसों को करनाल होते हुए बिडौली से चौसाना होकर गंगोह-ननौता के रास्ते मुजफ्फरनगर और सहारनपुर निकाला जाएगा। इस कारण करीब तीन घंटे से ज्यादा समय लगेगा और किराया भी ज्यादा हो जाएगा। शामली से कैराना जाने के लिए झिंझाना गाड़ी वाला चौराहे से होकर बसों का संचालन होगा। कैराना जाने के लिए सवारियों की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा।
विज्ञापन
शामली रोडवेज बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन मंगलवार की रात से करने का निर्णय लिया है। रूट डायवर्ट हो जाने के बाद रोडवेज बसों का किराया बढ़ जाएगा। किराया सूची को परिचालकों की मशीन में अपडेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि से दो दिन पूर्व दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन डायवर्जन के मुताबिक किया जाएगा। उसके बाद ही शामली से दिल्ली रूट पर किराया बढ़ेगा।
किराया की सूची
शहर पूर्व का किराया बढ़ा किराया
मेरठ 73 रुपये 73 रुपये
मुजफ्फरनगर 53 रुपये 66 रुपये
पानीपत 40 रुपये 80 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन