फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways income increased under Deepawali incentive scheme

दीपावली प्रोत्साहन योजना में रोडवेज की आय बढ़ी

Sat, 26 Oct 2019 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways income increased under Deepawali incentive scheme
शामली रोडवेज बस अडडे पर बस की इन्तजार में खडे यात्री - फोटो : SHAMLI
शामली। यूपी रोडवेज की दीपावली प्रोत्साहन योजना में शामली रोडवेज डिपो को दूसरे दिन 30 प्रतिशत आय की बढ़ोतरी हुई है। नरक चतुर्दशी के दिन सरकारी विभागों में त्योहारों का अवकाश घोषित होने के बाद रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर को भीड़ उमड़ी है। जिससे दूसरे दिन प्रतिदिन की अपेक्षा 75 हजार रुपये अतिरिक्त आय हुई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से यूपी रोडवेज की बस चालक-परिचालकों, डिपो कर्मचारियों के लिए नौ दिवसीय दीपावली प्रोत्साहन योजना 25 अक्तूबर से लेकर तीन नवंबर तक लागू की है। योजना के पहले दिन अपेक्षाकृत सवारियां ही निकली। यूपी रोडवेज को पहला दिन आय के अनुरूप सामान्य रहा। नरक चतुर्दशी के दूसरे दिन यूपी रोडवेज की बसों में अच्छी खासी भीड़ निकली। यूपी रोडवेज शामली डिपो के बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शामली रोडवेज डिपो में 22 रोडवेज बसों से प्रतिदिन दो लाख 75 हजार रुपये की सवारियों से आय होती है, मगर दीपावली प्रोत्साहन योजना में दूसरे दिन तीन लाख पचास हजार रुपये की आय हुई। प्रतिदिन की आय के अपेक्षा 75 हजार रुपये की आय हुई है। शामली रोडवेज डिपो के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर बागपत जिले में सरूरपुर में गुफा वाला मेले के मद्देनजर बड़ौत से अमीनगर सराय होकर बागपत से दिल्ली के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।

शामली रोडवेज बस अडडे पर बस की इन्तजार में खडे यात्री

शामली रोडवेज बस अडडे पर बस की इन्तजार में खडे यात्री- फोटो : SHAMLI

शामली  प्राइवेट बास पर यात्रा करते यात्री

शामली प्राइवेट बास पर यात्रा करते यात्री- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed