फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   roadways buses to ma shakumbhari devi

मां शाकुंभरी देवी के लिए बसें चलाएगा रोडवेज

Sun, 18 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 18 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
roadways buses to ma shakumbhari devi
रोडवेज बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
शामली। शरदकालीन नवरात्र में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर डिपो की ओर से मां शाकुंभरी के दर्शनों के लिए रोडवेज बसें चलाएगा। इसके अलावा जिले के नए-पुराने मार्गों पर रोडवेज की बसों का संचालन करने के लिए सर्वे रिपोर्ट आरएम कार्यालय को प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन


नवरात्र एक अक्तूबर से शुरू होकर दस अक्तूबर चलेंगे। नौ अक्तूबर को श्री दुर्गाष्टमी, पंद्रह अक्तूबर को श्रीदुर्गा चतुर्दशी पर मां शाकुंभरी देवी का मेला आयोजित होगा। मेले में पांच लाख से लेकर दस लाख श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर मेरठ, गाजियाबाद जिलो से आते हैं। निगम के रीजनल मैनेजर एसके बनर्जी ने बताया कि शुरूआत में दो रोडवेज बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

उधर, नए पुराने मार्गों पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने के लिए सहारनपुर से नुकड गंगोह-जलालाबाद शामली, कैराना, झिंझांना, बिडौली, चौसाना -गंगोह, नुकड,  सहारनपुर-कैराना-झिंझाना-ऊन-गंगोह का सर्वे  पूूूरा हो गया है। सर्वे रिपोर्ट पर सोमवार को बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed