फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadway bus stop

रोडवेज बस अड्डा बनाने की कवायद

Tue, 13 Jun 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadway bus stop
bus - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अब जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस अड्डा बनाने की कवायद शुरू हो गई है। तीन एकड़ भूमि खरीदकर  शामली में रोडवेज का नया बस स्टेशन बनाया जाएगा।        
विज्ञापन


करीब 50 साल से रोडवेज बस स्टेशन शामली में अजंता चौक पर नगर पालिका परिषद की किराये की भूमि में चल रहा है।  पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह शामली आए, तो व्यापारी, उद्यमी और भाजपाइयों ने उन्हें ज्ञापन देकर शामली के बाहर नया बस अड्डा बनवाने की मांग की थी। इस पर राज्यमंत्री ने सहारनपुर क्षेत्र परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर को नया बस अड्डा बनवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर मंडल के रीजनल मैनेजर जेएन  सिंह ने बताया कि  परिवहन मंत्री के निर्देश पर शामली में नया रोडवेज बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए तीन एकड़ भूमि खरीदी जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को पत्र भेजकर तीन एकड़ भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए अनुरोध किया गया है। उधर, डीएम का कहना है कि अभी इस बारे में पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed