फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roads submerged in rain for two hours, overflowing drains

दो घंटे बारिश से डूबीं सड़कें, उफने नाले

Thu, 19 Aug 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roads submerged in rain for two hours, overflowing drains
शामली में विजय चौक पर वाहनों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
दो घंटे बारिश से डूबीं सड़कें, उफने नाले
विज्ञापन

शामली। पिछले दस दिन के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में बारिश होने से मौसम में बदलाव आ गया। बारिश होने से शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। बाजार और मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे की बारिश के बाद दिन का तीन डिग्री और रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए गए। उमस और गर्मी से लोग हाल बेहाल हो गए। दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया। हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर एक बजे से लेकर ढाई बजे तक अच्छी बारिश होने से शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, माजरा रोड, गोशाला रोड, ब्लाक रोड, विजय चौक, भैसवाल रोड स्थित एनसीसी कार्यालय, इफ्को गोदाम कार्यालय के आसपास जलभराव हो जाने से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर बाद आकाश में बादल मौसम में उमस बनी रही। बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री और रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया। बृहस्पतिवार दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस, और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दस किमी हवा चलने से मौसम में उमस बनी रही। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार से लेकर मंगलवार अगले चार दिन बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार को बूंदाबांदी होने के बाद पांच डिग्री सेल्सियस पारा और लुढ़कने की संभावना है। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर में हुई बारिश 17 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

शामली के झिंझाना रोड पर बरसात से सड़क पर पानी।

शामली के झिंझाना रोड पर बरसात से सड़क पर पानी।- फोटो : SHAMLI

शामली के कैराना रोड पर बरसात से सड़क पर पानी।

शामली के कैराना रोड पर बरसात से सड़क पर पानी।- फोटो : SHAMLI

शामली में बरसात में गुजरते वाहन।

शामली में बरसात में गुजरते वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली में बरसात में सकूटी पर जाती महिला।

शामली में बरसात में सकूटी पर जाती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में बरसात में गुजरते लोग।

शामली में बरसात में गुजरते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली में बरसात के बाद कबाड़ी बाजार में भरा पानी।

शामली में बरसात के बाद कबाड़ी बाजार में भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

शामली की नेहरू मार्केट में भरा पानी।

शामली की नेहरू मार्केट में भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

बरसात से चाय की दुकान में भरा पानी।

बरसात से चाय की दुकान में भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed