{"_id":"5f7f589e8ebc3e5be028c027","slug":"rld-workers-left-for-muzaffarnagar-shouting-slogans-shamli-news-mrt505185147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर रवाना हुए रालोद कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर रवाना हुए रालोद कार्यकर्ता
विज्ञापन
कांधला से रालोद की मुजफ्फरनगर में हुई लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने के लिए जाते रालोद कार्यक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर रवाना हुए रालोद कार्यकर्ता
शामली/गढ़ीपुख्ता/कांधला/ऊन। मुजफ्फरनगर में हुई लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने के लिए जिले से बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रवाना हुए। सुबह जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग वाहनों से कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर गए।
जिला कार्यालय से रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन के नेतृत्व में सतवीर, सर्वेश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर गए। गढ़ीपुख्ता में रॉकी चौधरी के नेतृत्व में बसों, कारों और ट्रैक्टर ट्रॉली बड़ी संख्या में लोग मुजफ्फरनगर गए। इसके अलावा कांधला कस्बे और क्षेत्र से डा. विक्रांत जावला के नेतृत्व में बसों, कारों और ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर कस्बे के बुढ़ाना बस स्टैंड से कार्यकर्ता रवाना हुए। डा. विक्रांत जावला ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मौके पर रालोद के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा, ब्लाक अध्यक्ष पूर्व प्रधान विनोद कुमार, पूर्व प्रधान पप्पू, पूर्व प्रधान सुधीर जावला, अरविंद भारसी, बिजेंद्र प्रधान, संजीव, नीरज पंवार, सुजीत आदि शामिल रहे।
उधर, ऊन कस्बे से पांच बसों व छोटी गाड़ियों से रालोद कार्यकर्ता बस स्टैंड से रवाना हुई। इसके अलावा आसपास के गांव से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता दल बल के साथ मुजफ्फरनगर गए। रालोद कार्यकर्ता राजवीर सिंह, मोनू चिकारा आदि ने बताया कि क्षेत्र से कई बसें मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुई हैं।