{"_id":"61bf7af146fb29773b58f723","slug":"rld-student-meeting-workers-took-out-employment-rally-shamli-news-mrt569822246","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने निकाली रोजगार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने निकाली रोजगार रैली
शामली में चौधरी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली/कांधला। रालोद छात्र सभा ने कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलक्ट्रेट से बाइकों पर रोजगार रैली निकाली। मुख्य अतिथि छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान व क्षेत्रीय अध्यक्ष आदित्य पंवार ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
रोजगार रैली कई गांवों से निकली, इस दौरान रैली का कई जगह स्वागत हुआ। रैली का नेतृत्व छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आर्यन चौधरी ने किया। रैली कांधला में मुख्य बस अड्डे पर संपन्न हुई। यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर रालोद नेताओं ने माल्यापर्ण किया। इस मौके पर छात्र महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में गठबंधन की सरकार बनेगी और युवाओं को एक करोड़ रोजगार दिया जाएगा। डॉ. विक्रांत जावला ने कहा भाजपा सरकार ने युवाओं को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया है। रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, पूर्व प्रधान बिजेंद्र मलिक, प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली खान, देवेंद्र लाटियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।