फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD-SP will field common candidate in civic elections too

निकाय चुनाव में साझा उम्मीदवार उतारेगी रालोद-सपा

Sun, 06 Nov 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
RLD-SP will field common candidate in civic elections too
शामली नगर पालिका में बैठक करते राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष चेयरमैन योगेंद्र - फोटो : SHAMLI
निकाय चुनाव में भी साझा उम्मीदवार उतारेगी रालोद-सपा
विज्ञापन

शामली। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका सभागार में सपा-रालोद नेताओं की बैठक हुई। जिसमें निकायों के अध्यक्ष एवं सभासदों के पदों का चुनाव मिलकर लड़ने का निर्णय किया गया।
रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद अली एवं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष मांगेराम मलिक आदि ने गहन विचार विमर्श किया। बैठक के बाद सपा और रालोद नेताओं ने बताया कि शामली जिले के सभी 10 स्थानीय निकायों के अध्यक्ष एवं सभासदों से निर्धारित फार्म पर आवेदन लिए जाएंगे। समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल के सक्रिय सदस्य ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदक को फार्म में यह भी बताना होगा कि वो किस पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना चाहता है।
विज्ञापन

रालोद के हस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष योगेद्र सिंह ने दावा किया कि जिले की सभी सीटें रालोद व सपा का गठबंधन जीतेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने स्थानीय निकायों के प्रत्याशियों के चयन को लेकर उनके साथ, पूर्व विधायक राव वारिस, अभिषेक गुर्जर एवं सुनील कुमार की चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन उनकी लोकप्रियता एवं चुनाव जीतने की क्षमता के आधार पर होगा। बैठक मे समाजवादी पार्टी के शामली विधान सभा के निवर्तमान अध्यक्ष मांगेराम मलिक ने कहा कि स्थानीय निकायों के चुनाव दोनों पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण है तथा जिले की तीनों विधानसभा सीट जीतेगी। मीटिंग में उपस्थित रालोद एवं सपा नेताओं ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि वो मतदाता सूची के संबंध में आवश्यक सतर्कता का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed