फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD leaders will be launch a campaign on Chaudhary Ajit Singh's birthday in Shamli

चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन पर रालोद नेता करेंगे इस अभियान की शुरुआत, गांव-गांव पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Thu, 11 Feb 2021 06:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
RLD leaders will be launch a campaign on Chaudhary Ajit Singh's birthday in Shamli
रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह

किसान आंदोलन के बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की महापंचायतों में जुट रही भीड़ को साधने के साथ ही गांव-गांव घूमकर जनता को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को रालोद नेता ‘चलो गांव की ओर’ अभियान की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में 26 जनवरी की घटना के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर जो कुछ हुआ उसके बाद से राजनीति गरमाई हुई है। मुजफ्फरनगर की महापंचायत के बाद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ पंचायतें कर रहे हैं और इनमें भीड़ भी खूब उमड़ रही है। शामली के गांव भैंसवाल में पांच फरवरी को हुई महापंचायत में भी भारी भीड़ उमड़ी थी। पंचायतों में मिल रहे जनसमर्थन को बनाए रखने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए रालोद ने गांव-गांव और घर-घर तक जाने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन


रालोद नेता पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन यानी 12 फरवरी से चलो गांव की ओर अभियान की शुरुआत करेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि 18 फरवरी तक चलने वाले अभियान में घर-घर तक जाने की कोशिश होगी। रालोद नेताओं की कमेटियां बना दी गईं हैं। रालोद नेता गांवों में बैठकें करने के साथ ही चौधरी अजित सिंह का संदेश पढ़कर सुनाएंगे और पर्चे वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों की शामत, साढ़े तीन घंटे चली मुठभेड़, तीन को मारी गोली, देखिए तस्वीरें

आंदोलनजीवी और गन्ना बकाया प्रमुख मुद्दा 
चलो गांव की ओर अभियान के तहत चौधरी अजित सिंह की ओर से प्रकाशित कराए गए पर्चों का वितरण किया जाएगा। इसमें रालोद की यात्रा के साथ ही चौधरी अजित सिंह के द्वारा किसानों हित में किए गए कार्यों का जिक्र है। पर्चों में लिखा गया है कि सरकार कुछ पूंजीपतियों का हित साधने को किसानों से खुला युद्ध लड़ रही है। कभी उन्हें उग्रवादी तो कभी आंदोलनजीवी बताया जा रहा है। सरकार किसानों के दर्द का मजाक बना रही है। 

कार्यालय पर मनाया जाएगा जन्मदिन
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के जन्मदिवस पर आज रालोद कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में रालोद नेता पार्टी कार्यालय पर जुटेंगे। जन्मदिन कार्यक्रम में देश और प्रदेश के वर्तमान हालात और किसान आंदोलन पर भी चर्चा की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed