फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD leaders laid siege to the Collectorate

Shamli News: रालोद नेताओं ने किया कलक्ट्रेट का घेराव

Wed, 08 Feb 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders laid siege to the Collectorate
शामली कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता।
शामली। गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने व बकाया गन्ना भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर और रालोद नेताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग भी की। समस्याओं का निस्तारण न होने पर 27 फरवरी को कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान संदेश अभियान के तहत मंगलवार को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व थानाभवन विधायक अशरफ के साथ रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर का शोषण हो रहा है। पिछले पेराई सत्र का भुगतान चीनी मिलों ने नहीं किया है। सरकार ने इस पेराई सत्र के लिए गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं किया है। इसके अलावा वक्ताओं ने अलावा किसानों के खेतों में लगातार हो रहे आवारा पशुओं से नुकसान से निजात दिलाए जाने व ब्रज क्षेत्र में आलू निर्यात केंद्र की स्थापना और आलू का उचित मूल्य घोषित करने की मांग की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशु राजा को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वाजिद प्रमुख, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, अनवर चौधरी, ऋषिराज राझड़, दिनेश शर्मा, बाबा महिपाल, बाबाशौकिंद्र, सतबीर पंवार, डॉ. हरेंद्र वर्मा, अरविंद झाल, कंवरपाल मालैंडी, राजन जावला, सरोज, महबूब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चीनी मिल की पेराई ठप करने की चेतावनी
ऊन। किसानों ने ऊन चीनी मिल वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बाईपास मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष भी पहुंचे और चेतावनी दी कि अगर 10 फरवरी तक नवंबर माह के गन्ने का भुगतान नहीं होता तो 11 तारीख को चीनी मिल की पेराई बंद करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन चीनी द्वारा गत दिनों किसानों द्वारा बाईपास मार्ग पर दिए गए धरने में 5 फरवरी तक नवंबर माह का गन्ना बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। जिस पर किसानों ने एक बार फिर बाईपास मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। धरने पर भाकियू जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक, बाबा श्याम सिंह, बत्तीसा खाप के मंत्री बाबा देवेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी मिल लगातार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। बार-बार आश्वासन देने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रशासन भी मिल मालिकों की कठपुतली बना हुआ है।

बाद में किसानों का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा से मिला। तहसीलदार ने किसानों को बताया कि चीनी मिल ने 21 नवंबर तक का भुगतान भेज दिया है। बाकी भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा। जिस पर किसानों ने 10 फरवरी तक नवंबर माह का भुगतान न होने पर चीनी मिल की पेराई बंद कराने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने बताया कि 10 फरवरी को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आह्वान किया गया है। जिसके मद्देनजर धरना प्रदर्शन टाला गया है। उन्होंने किसानों से 10 फरवरी को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कस्बे में पधारे कालेंद मलिक का किसानों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। धरना प्रदर्शन में अशोक कुमार, अजय खाटियान, सुरेश, सुमित देओल, अरविंद खोड़समा, जगमेर, राजेंद्र सिंह, यशवीर, ओमवीर, सुशील,विकास आदि शामिल रहे।

शामली कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता।

शामली कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता।

शामली कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता।

शामली कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed