फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD leaders did public relations for Jayant's public meeting

रालोद नेताओं ने किया जयंत की जनसभा के लिए जनसंपर्क

Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders did public relations for Jayant's public meeting
कांधला। ब्लॉक के गांव घसौली में रालोद कार्यकर्ता परवीन सांगवान के आवास पर एक बैठक हुई। जिसमें 25 अक्तूबर को थानाभवन में होने वाली रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी आशीर्वाद जनसभा में भीड़ जुटाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा भाजपा सरकार किसान-मजदूर और नौजवान विरोधी है। सबको मिलकर इस बार इस किसान विरोधी सरकार को बदलना होगा। डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि भाजपा सभी सरकारी उपक्रमों को बेचकर निजी हाथों में सौंप रही है, यह देश की जनता के साथ धोखा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने भी विचार रखे। सतबीर पंवार, ब्लाक प्रमुख वाजिद अली, रामकुमार वर्मा, बिजेंद्र प्रधान, ओमपाल मुखिया, पुष्पेंद्र मान, हरेंद्र बालियान, दिग्विजय , गजेंद्र, अखिलेश, नितिन गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
सम्मेलन के लिए लखनऊ रवाना
कांधला। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्हार सुधार सभा के महामंत्री रूपेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते बताया कि भारतीय जनता पार्टी के तत्वधान में प्रजापति समाज का एक सम्मेलन 17 अक्तूबर को लखनऊ में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ लोकेश प्रजापति, भारत सरकार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रजापति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जनपद शामली के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों से प्रजापति समाज के लोग बड़ी संख्या में लखनऊ जा रहे हैं। कार्यक्रम में जनपद शामली से प्रजापति समाज के 25 लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान ओमपाल प्रजापति, महक सिंह प्रजापति, रामपाल प्रजापति, मंदीप प्रजापति, दीपक, रिक्की सहित दर्जनों लोग लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed