फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD appeals to maintain brotherhood in Hasanpur case

हसनपुर प्रकरण में रालोद ने की भाईचारा बनाए रखने की अपील

Thu, 03 Sep 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
RLD appeals to maintain brotherhood in Hasanpur case
शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर में पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे रालोद पदाधिकारी - फोटो : SHAMLI
हसनपुर प्रकरण में रालोद ने की भाईचारा बनाए रखने की अपील
विज्ञापन

शामली। गांव हसनपुर में दो पक्षों के बीच हुए फायरिंग प्रकरण में रालोद के प्रतिनिधि मंडल ने दोनों पक्षों के लोगों से मिलकर गांव में शांति बहाली और भाईचारा बनाए रखने के लिए विवाद का निस्तारण करने की अपील की।

रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को रालोद का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव हसनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल दोनों पक्षों के लोगों से मिला। प्रेमपूर्वक एवं भाईचारे के माहौल में परस्पर दोनों पक्षों के मुख्य लोगों के साथ बैठकर विवाद का निस्तारण करने की अपील की। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की सदियों से परंपरा रही है। सभी जातियों और धर्मों के लोग परस्पर सुख-दुख में एक दूसरे के पूरक बनते आएं हैं। इसलिए गांव समाज के विभिन्न वर्गों के संभ्रांत नागरिकों को आगे आकर ग्राम समाज के स्तर पर विवाद का निस्तारण कराना चाहिए। आपसी भाईचारे को स्थापित करने के लिए रालोद अपना अपेक्षित सहयोग देने के लिए हर वक्त तैयार है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि झगड़ा या विवाद किसी भी तरह से कोई समाधान नहीं है। कई बार आक्रोश में व्यक्ति से गलती हो भी जाती है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए उनमें सुधार करने की संभावना सदैव बनी रहनी चाहिए। ग्राम समाज, क्षेत्र एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। इसलिए रालोद सभी वर्गों से इस विवाद को आगे आकर निस्तारित करने की अपील करता है। प्रतिनिधि मंडल में मेरठ से गफ्फार सभासद, सुभाष सिंह, बिजेंद्र मलिक, डा. विक्रांत जावला, सुनील मलिक, विकास धीमान आदि शामिल रहे। विदित हो कि गांव हसनपुर में 24 अगस्त को श्रीनिवास शर्मा व अमरपाल पक्ष के बीच फायरिंग हो गई थी। दोनों पक्षों के कई लोग छर्रे लगने से घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस इस मामले में एक पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed