फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Right now there will be no relief from harsh winter, then bad weather

अभी कड़ाकेदार सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, फिर बिगड़ा मौसम

Tue, 01 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Right now there will be no relief from harsh winter, then bad weather
शामली में कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
शामली। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में कड़ाकेदार सर्दी का असर कम नहीं होना वाला है। सोमवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। दिन निकलते ही सुबह के समय घना कोहरा छा गया। दोपहर बाद हल्की धूप थोड़ी देर के लिए निकली। छह किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की गई है। सोमवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ एक बार सक्रिय हो रहा है। सोमवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। दिन निकलते ही सुबह के समय कोहरा शुरू हो गया। सुबह दस बजे के बाद कोहरा हटना शुरू हो गया। दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप निकली। दो घंटे की धूप के बाद आकाश में पूरे दिन बादल छाए रहे। छह किमी प्रति घंटे की गति से बर्फीली हवा चलने से पूरे दिन लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की गई। सोमवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन 6 किमी प्रति घंटे की गति से चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने मौसम साफ रहने की संभावना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक अगले तीन दिन धूप निकलने से मौसम शुष्क रहेगा। धूप निकलने से तापमान में तीन से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी व 10 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तरी पश्चिमी हवा चलेगी। दो फरवरी से फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दो फरवरी से चार फरवरी तक मौसम खराब होने अनुमान है। जिसमें बूंदाबांदी के साथ ओला पड़ने के आसार बन रहे है। छह फरवरी को पुन: विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे कड़ाकेदार सर्दी पड़ने की संभावना है।

शामली में कोहरे में गुजरते वाहन।

शामली में कोहरे में गुजरते वाहन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed