{"_id":"5d30c0528ebc3e6d007df747","slug":"revel-demand-shamli-news-mrt433881312","type":"story","status":"publish","title_hn":"-- पुरानी पेंशन बहाली, एक समान वेतन को लेकर शिक्षकों की हुंकार ------- --कलक्ट्रेट में प्राथमिक शिक्षको का धरना, मुख्यमंत्री के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-- पुरानी पेंशन बहाली, एक समान वेतन को लेकर शिक्षकों की हुंकार ------- --कलक्ट्रेट में प्राथमिक शिक्षको का धरना, मुख्यमंत्री के
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में धरना प्रदशर्न करते शिक्षक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, छठे वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में एक वेतन वृद्धि के लाभ दिए जाने संबंधी लंबित मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। शिक्षकों ने डीएम अखिलेश कुमार को मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, छठे वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों- कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में एक वेतन वृद्धि के लाभ दिए जाने, सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की भांति निशुल्क यूनिफार्म, जूते मोजे, स्वेटर तथा अन्य निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
डीएम को दिए ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि पिछले काफी समय से शिक्षक संघर्ष कर रहे हैं। आरोप लगाया कि सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव बरता जा रहा है। अध्ययनरत छात्रों का आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्तर एक जैसा नही है। 60 वर्ष के बाद सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को ग्रेच्युटी प्रदान किए जाने, सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत लिपिक के ग्रेड वेतन 1900 रुपये के स्थान पर 2000 अनुमन्य कराए जाने, सामूहिक बीमा की धनराशि बढ़ाए जाने, मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में त्रिभाषा योजना लागू की जाने की मांग की है। इस अवसर पर अवधेश कुमार, सहजनानंद, जीतलाल यादव, मारूफ खान, रविश कुमार, संदीप जिंदल आदि मौजूद रहे।