{"_id":"5e5178d38ebc3ef3e411425f","slug":"returning-from-jail-woman-asked-for-children-s-delivery-shamli-news-mrt4703467158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से लौटकर महिला ने मांगी बच्चों की सुपुर्दगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से लौटकर महिला ने मांगी बच्चों की सुपुर्दगी
विज्ञापन

कैराना। करीब 10 माह पूर्व अपने पति की हत्या के आरोप में जेल गई महिला ने जमानत पर छूटने के बाद थाने पहुंचकर अपने बच्चों की सुुपुर्दगी की मांग की। पुलिस से कहा कि वह उसके ससुरालियों के पास रह रहे उसके दोनों बच्चों को उसे दिलाए। जबकि ससुरालियों ने कोर्ट के आदेश के बिना बच्चों को देने से इंकार कर दिया।
शनिवार को गांव गढ़ी राजपुर निवासी सोनिया ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी कि उसका दो साल एवं चार साल के दो बेटे ससुराल वालों के पास है। जिन्हें उसे दिलाया जाए। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि करीब 10 माह पहले मोहल्ला अफगानान निवासी प्रमोद की कांधला क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में प्रमोद की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनिया और उसके एक कथित प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सोनिया के दोनों बच्चे कैराना रह गए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोनिया ने थाने आकर बताया कि वह कल ही जमानत पर जेल से बाहर आई है। उसने अपने बच्चों को अपने ससुराल वालों से दिलाने की मांग की। पुलिस ने उसके ससुरालियों को थाने बुलवाकर बात की। लेकिन ससुरालियों ने बच्चे देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे उनके पास ही रहेंगे। उधर सोनिया बच्चों को अपने साथ रखना चाहती थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोनिया के ससुराल पक्ष के लोग न्यायालय के आदेश पर ही बच्चों को उसकी मां को दे सकते हैं। इसके बाद सोनिया और उसके परिवार के लोग वापस लौट गए।