फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Result declared, students happy

परीक्षा का रिजल्ट घोषित, विद्यार्थियों में खुशी

Sat, 12 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Result declared, students happy
शामली स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं की टर्म वन परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने पर खुशी मनाते छात? - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई ने लंबे इंतजार के बाद शनिवार को 10वीं का टर्म वन की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम घोषित होने पर छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से पिछले साल बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। सरकार ने सीबीएसई और यूपी बोर्ड के सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया था। इस बार सीबीएसई ने पहली बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा को दो टर्म में कराने का निर्णय लिया। इसके पीछे की वजह ये मानी गई कि अगर बोर्ड परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण फैलता है और किसी वजह से परीक्षा न हो पाए तो टर्म वन की परीक्षा को आधार मानकर रिजल्ट तैयार किया जा सके। दिसंबर माह में टर्म वन की परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को किसी पूर्व सूचना के सीबीएसई ने 10वीं का टर्म वन का रिजल्ट घोषित कर दिया। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी और सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि टर्म टू की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। उसके बाद सीबीएसई द्वारा 10वीं, 12वीं का अंतिम व पूर्ण रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सिल्वर बेल्स के सात विद्यार्थियों ने पाए शत-प्रतिशत अंक
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि 10वीं के घोषित टर्म वन के रिजल्ट में सौम्या तायल, आर्यन मित्रा, वेदांत कपूर, रुद्र गोयल, अविषा सिंह, संस्कार मित्तल, दीक्षांत दिशावर ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इशांकी जिंदल व वेदांश मित्तल 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और अभिनव सरोहा 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। सत्र 2021-22 में पंजीकृत कुल 255 में 31 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक, 61 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 116 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रबंधक अतुल बंसल विद्यार्थियों को बधाई दी।
स्कॉटिश ने दिया और गार्गी ने पाए 100 प्रतिशत अंक
शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि 10वीं के टर्म वन के रिजल्ट में छात्रा दिया नामदेव और गार्गी शर्मा ने संयुक्त रूप से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अभी सीबीएसई टर्म वन के नतीजे आए हैं। अप्रैल में टर्म टू की परीक्षा प्रस्तावित है। इसलिए सभी बच्चे मन. लगाकर पढ़ाई करें।
---
बीएसएम में यश शर्मा बने स्कूल टॉपर
शामली। बीएसएम स्कूल में 10वीं के टर्म वन के घोषित नतीजों में यश शर्मा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। यश ने अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जरफिशा खान 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर 97 प्रतिशत अंक के साथ छह छात्रों ने परचम लहराया। स्कूल के 30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक, 60 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए । प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने सभी छात्र-छा़त्राओं को शुभकामनाएं दीं।

------
मेपल्स में आराध्या व देव रहे टॉपर
शामली। मेपल्स एकेडमी में 10वीं टर्म वन की परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आराध्या चौधरी व देव वर्मा ने 96.9 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 96.5 अंकों के साथ सचिन द्वितीय स्थान पर और हिमीज भारद्वाज 93.3 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। अकरम खान 92.3 प्रतिशत अंक के चतुर्थ स्थान, आकांक्षा व रिया 91.5 अंक प्राप्त कर स्कूल में पांचवां स्थान मिला। प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed