फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Restoration of 75 nectar lakes started with worship by breaking coconut

नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना के साथ 75 अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार शुरू

Fri, 13 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Restoration of 75 nectar lakes started with worship by breaking coconut
शामली क्षेत्र के गांव सिंभालका में अमृत सरोवर अभियान के अंतर्गत तालाब पर खोदाई कार्य का शुभारंभ ? - फोटो : SHAMLI
शामली/ बाबरी/ कैराना/ कांधला। जिले के 75 अमृत सरोवरों का जीर्णोद्घार का बृहस्पतिवार को नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। कांधला ब्लाक के जसाला गांव में अमृत सरोवर वीर चक्र प्राप्त पाकिस्तान युद्ध के दौरान अमर शहीद कैप्टन मदन पाल सिंह, शामली ब्लॉक के सिंभालका में मेजर देशराज सिंह और शहीद रविंद्र सिंह परिवार के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि घरों की तर्ज पर तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। तालाब के बनने के बाद इसका रख-रखाव स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जसाला गांव में कब्रिस्तान के पास वाले अमृत सरोवर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में एमएलसी विरेंद्र सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी भी मौजूद रहे। पंडित ने विधि -विधान से पूजा-अर्चना कराई। एमएलसी विरेंद्र सिंह ने कहा कि तालाबों के माध्यम से जल स्तर में वृद्धि होती है और पयार्वरण शुद्ध होता है। जलाशयों के सुंदरीकरण और रख-रखाव के लिए गांव के सभी लोगों से योगदान का आह्वान किया। कांधला ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन, बीडीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैराना के तीतरवाड़ा गांव में मंदिर वाले तालाब के पास डीएम जसजीत कौर, कैराना ब्लाक प्रमुख हर्षल गुर्जर ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंदिर वाले तालाब के जीर्णोद्धार का शुभारंभ डीएम जसजीत कौर ने तीतरवाड़ा गांव के सवार्धिक बुजुर्ग असगर अली के हाथों कराया। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि तालाबों को अमृत सरोवर की तरह विकसित किया जाएगा। अमृत सरोवरों को ग्राम पंचायत, मनरेगा, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, हर तरह के फंड को मिलाकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास, बीडीओ जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। डीएम ने गो आश्रय स्थल, खेल मैदान, का निरीक्षण कर वहां पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं का जायजा लिया। शामली ब्लाक के ताजपुर सिंभालका में वाल्मीकि मंदिर के पास तालाब के शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी व उनके पति जयदेव सिंह ने किया। अमृत सरोवर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शहीद रविंद्र सिंह की पत्नी सुजाता देवी, शहीद मेजर देशराज के परिवार के किरणपाल मौजूद रहे। थानाभवन ब्लाक दखौडी जमालपुर में तालाब के जीर्णोद्धार शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रियंका देवी ने किया। ऊन ब्लाक ढिंढाली में धोबियों वाले तालाब का शुभारंभ में ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed