फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolved to lead a healthy life by practicing yoga.

Shamli News: योग कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया

Sun, 21 Jun 2026 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 21 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Resolved to lead a healthy life by practicing yoga.
पुलिस लाइन में योग करते एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत पुलिस विभाग
शामली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को लोगों ने योग कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन, आयुष विभाग, नगर निकायों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और निरोगी समाज का संदेश दिया। विद्यालयों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और नगर पंचायत परिसरों में आयोजित योग शिविरों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


थानाभवन नगर पंचायत परिसर में सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं आईएएस संजय कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल, अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह तथा एसडीएम निधि भारद्वाज सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। आयुष विभाग के डॉ. रिजवान और डॉ. सुधीर मलिक ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र में एसडीएस स्कूल, आरएसएस इंटर कॉलेज तथा नगर पंचायत कार्यालय में योग शिविर आयोजित किए गए। जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद की सभी शाखाओं ने भूमि खेड़ा मंदिर, शामली में संयुक्त योग कार्यक्रम आयोजित किया। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक कोरियर के संचालन में मनोज गोयल, अमन और सुमित गुप्ता ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र गोयल, लोकेंद्र चौधरी, अंकित गोयल, रवि संगल, मुकेश गर्ग, डॉ. अजय चौधरी, श्याम कुच्छल, प्रदीप संगल, आकाश वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। स्काउट प्रभारी अनिल कुमार कश्यप ने योग कराया तथा योग विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मेपल्स एकेडमी में शारीरिक शिक्षक सौरभ कौशिक ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। बीएसएम स्कूल में योग प्रशिक्षक कार्तिक चौहान ने योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय में फादर्स डे भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग शिक्षक नितिन कुमार एवं उपप्रधानाचार्य मलूक चंद ने सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन, कपालभाति एवं अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने सभी को प्रतिदिन योग करने का संदेश दिया।

जलालाबाद के देवतेश्वर महादेव मंदिर एवं प्राचीन शिव हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भव्य योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक रविन्द्र गौतम के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, चेयरमैन जहीर मलिक, अधिशासी अधिकारी जयबीर शर्मा, संजीव अग्रवाल, लोकेश उपाध्याय, बॉबी शर्मा, चक्रेश राणा रहे।

बाबरी क्षेत्र के महर्षि दयानंद कन्या इंटर कॉलेज भाजू में चल रहे आर्य वीर दल के प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर व्यवस्थापक ऋषिपाल आर्य ने योगाभ्यास कराया। डॉ. कपिल मलिक ने योग और यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रणधावा मलिक, सत्यवीर ठेकेदार, नेपाल सिंह, प्रदीप मलिक, दुष्यंत आर्य मौजूद रहे।


चौसाना, सुंदर नगर, पठानपुरा, लक्ष्मीपुरा और बल्लामाजरा के प्राथमिक विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

पुलिस लाइन में योग करते एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत पुलिस विभाग

पुलिस लाइन में योग करते एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत पुलिस विभाग

पुलिस लाइन में योग करते एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत पुलिस विभाग

पुलिस लाइन में योग करते एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत पुलिस विभाग

पुलिस लाइन में योग करते एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत पुलिस विभाग

पुलिस लाइन में योग करते एसपी, एएसपी व अन्य। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed