{"_id":"61ae549457dcf111963d2a92","slug":"resolve-to-follow-the-principles-of-dr-ambedkar-shamli-news-mrt567906036","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला रैदासपुरी में योगी बाबा कमल नाथ एवं राजपाल सिंह पूर्व सभासद के नेतृत्व में हरिजन चौपाल में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। मोहल्ला रैदासपुरी के सभी युवाओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। राजपाल सैनी ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ अनुसूचितों के ही नहीं सभी के मसीहा थे। सभी को उनके बताए हुए तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का अनुसरण करना चाहिए।
इस दौरान योगी कमलनाथ, राजपाल सिंह पूर्व सभासद, महेंद्र उर्फ माला सभासद, कुलदीप सिंह डॉ. बिट्टू सिंह, बलधारी सिंह, संतोष कुमार, धर्मवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं कस्बे में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आजम खान के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। संजय सैनी, मुकेश गिरी, जमशेद, इकराम कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद