फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolution on IGRS, but actual payment still awaited.

Shamli News: आईजीआरएस पर निस्तारण, हकीकत में भुगतान का इंतजार

Wed, 12 Aug 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 12 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Resolution on IGRS, but actual payment still awaited.
शामली। हॉट कुक्ड मील योजना के संचालन और भुगतान को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। महासंघ का आरोप है कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्वर्जन कॉस्ट और रसोइयों के पारिश्रमिक का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है। इसके बावजूद जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर भुगतान किए जाने की आख्या लगाकर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार और जिला महामंत्री पीयुष कुच्छल ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को शिकायत भेजकर कहा कि परिषदीय विद्यालयों से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मील योजना के तहत बच्चों को भोजन दिया जाता है। इसके लिए कन्वर्जन कॉस्ट और रसोइयों के पारिश्रमिक का भुगतान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से किया जाना है। आरोप है कि पर्याप्त बजट नहीं मिलने से कई स्थानों पर प्रधानाध्यापकों को अपने स्तर से भोजन की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

महासंघ ने आरटीआई के माध्यम से योजना के बजट, आवंटन, खर्च और उपभोग प्रमाणपत्रों की जानकारी मांगी थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। महासंघ ने शासन से योजना के विभिन्न वित्तीय वर्षों में मिले बजट, विभाग के मुख्य बैंक खाते और आंगनबाड़ी केंद्रों व रसोइयों के खातों में किए गए भुगतान का मिलान कराने की मांग की है। साथ ही आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण और आरटीआई की सूचना उपलब्ध न कराने के मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप बेबुनियाद, जांच कराई जा रही

जिला कार्यक्रम अधिकारी यामिनी रंजन ने महासंघ के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed