फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Residents of Qutubgarh will soon get rid of water crisis

कुतुबगढ़ में लोगों को जल समस्या से मिलेगी निजात

Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Residents of Qutubgarh will soon get rid of water crisis
थानाभवन। पेयजल किल्लत से जूझ रहे कुतुबगढ़ गांव की करीब पांच हजार की आबादी को जल्द पेयजल संकट से निजात मिलेगी। जल निगम के प्रस्ताव के बाद गांव में जल्द ही ओवरहैड टैंक तैयार कराया जाएगा। बुधवार को एसडीएम ने गांव में पानी की टंकी के लिए भूमि की तलाश की।
विज्ञापन

गांव कुतुबगढ़ में दो साल से पानी का संकट बना है। गांव की हरिजन बस्ती में सैंकड़ों परिवार एक ही सरकारी हैंडपंप पर निर्भर हैं। सर्दियों में तो लोग जैसे-तैसे गुजारा कर लेते हैं, लेकिन गर्मियों में गांव के लोग सुबह पांच बजे से हैंडपंप पर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब जल निगम नेे ग्रामीणों की सुध ली है। निगम गांव में डेढ़ लाख लीटर पानी की क्षमता वाला एक ओवरहैड टैंक व गांव में पानी की लाइन बिछाने का काम करेगा। हालांकि, अब तक जल निगम को पानी की टंकी के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम संदीप जैन गांव में पहुंचे और पटवारी व गांव के अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ भूमि की तलाश की। लेकिन, कोई जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि ग्राम समाज की काफी भूमि पर अवैध कब्जे हो रखे हैं। इस पर एसडीएम ने पटवारी को शीघ्र ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए, ताकि ओवरहैड टैंक निर्माण का काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed