फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reservation of wards will be ready afresh

वार्डों का आरक्षण नए सिरे से होगा तैयार

Sun, 06 Nov 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Reservation of wards will be ready afresh
वार्डों का आरक्षण नए सिरे से होगा तैयार
विज्ञापन

शामली। शासन से महिला संबंधित गाइडलाइन आने से जिले की दस नगर निकायों के 173 वार्डों का आरक्षण नए सिरे से तैयार होगा। वार्डों का आरक्षण तैयार होने के बाद मंगलवार को डीएम जसजीत कौर के हस्ताक्षर के बाद शासन को भेजा जाएगा।

जिले की नगर निकायों के 173 वार्डों का आरक्षण तैयार करके आगामी चार नवंबर को शासन भेजा जाना था। जिला प्रशासन ने निकायों के वार्डों का आरक्षण तैयार कर दिया गया। लेकिन नगर निकायों के वार्डों के आरक्षण में महिला के संबंध में शासन से नई गाइड लाइन भेजने की सूचना पर तैयार किया गया वार्डों का आरक्षण शासन को नहीं भेजा गया। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि नगर निकायों के वार्डों का आरक्षण मंगलवार तक नए सिरे से तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को अवकाश होने से आरक्षण की गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि शासन के 22 अक्तूबर की गाइडलाइन के आधार पर जिले की दस नगर निकायों का आरक्षण तैयार किया गया था। शासन की गाइडलाइन में साफ कहा था कि वर्ष 2017 के आरक्षण को छोड़कर नई गाइडलाइन के आधार पर वार्डों का आरक्षण तैयार किया गया। ज्यादा जनसंख्या का आधार आरक्षण में शामिल किया है।
विज्ञापन

नगर निकाय का आरक्षण और मतदाता का आंकड़ा
वर्ष 2017 के मतदाता वर्ष 2022 के मतदाता
शामली- महिला- 91580 92561
कैराना- ओबीसी- 65094 71346
कांधला- अनारक्षित- 32218 31343
एलम - ओबीसी महिला- 10667 10943
जलालाबाद - ओबीसी - 20392 20979
ऊन - ओबीसी- 18294 13767
गढ़ीपुख्ता- ओबीसी- 9842 10376
बनत- अनारक्षित- 14088 14596
झिंझाना- ओबीसी- 14437 15987
थानाभवन- महिला- 30042 31750
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed