{"_id":"5e331c968ebc3e4b092bae1b","slug":"report-filed-to-seduce-the-teenager-shamli-news-mrt4664274109","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहलाफुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बहलाफुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही एक परिवार के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दो दिन पहले घर से गायब हो गई है। आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो पता चला कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस साजिश में आरोपी युवक के अलावा उसके माता-पिता भी शामिल हैं। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दो वाहनों की भिड़ंत में चालक घायल
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के नंगली जमालपुर गांव निवासी मलकी सिंह पिकअप लेकर शामली से झिंझाना की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह गाड़ी लेकर पूर्वी यमुना नहर पुल से आगे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पहुंचे सामने से आ रहे दूूध के छोटे टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर का चालक अमरपाल निवासी जालंधर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चाकू के साथ युवक पकड़ा
शामली। कोतवाली पुलिस ने कैराना रोड पर गश्त के दौरान युवक को पकड़कर तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास से चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी नौशाद निवासी सरवरपीर कालोनी का चालान कर दिया है।