{"_id":"6349a9a78876e420347d40dd","slug":"report-filed-on-six-for-dowry-and-triple-talaq-shamli-news-mrt6096099192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज और तीन तलाक के आरोप में छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज और तीन तलाक के आरोप में छह पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज और तीन तलाक के आरोप में छह पर रिपोर्ट दर्ज
शामली, कैराना। महिला ने देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर ससुराल वालों पर मारपीट करने और पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह करीब छह साल पहले अफसर के साथ हुआ था। तीन अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह घर पर बैठी थी। इसी दौरान उसका देवर शहजाद आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो उसकी सास और ननद मौके पर आए और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे चुप रहने को कहा। इसी दौरान हरियाणा मंडी में धान बेचकर उसका पति अफसर आया तो सास और ननद ने उसके खिलाफ भड़का दिया। जिस पर उसके पति ने उसे तीन बार तलाक कहा और उसके बच्चे छीन कर उसे घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने उसे कहा कि अपने मायके से ब्रेजा कार और पांच लाख रुपये लेकर आ तभी इस घर में तू रह सकती है। मामले में पुलिस में आरोपी पति अफसर, देवर शहजाद, सास रुकसाना, ननद जुल्लो, शबनम और सुक्की के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।