फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed for non-payment of food product

खाद्य उत्पाद का भुगतान नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report filed for non-payment of food product
शामली। शामली के एक व्यापारी ने संभल की फर्म के संचालक के खिलाफ संभल की एक फर्म पर 1.95 लाख रुपये का खाद्य उत्पाद का भुगतान करने और फर्जी शपथ पत्र बनाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली में एसएसपी के आदेश पर आरोपी फर्म के संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के नया बाजार निवासी विपुल गोयल ने बताया कि उसकी फर्म स्टार लाइन फूड प्रोडक्टस के नाम से इंडस्ट्रीयल एरिया कंडेला में है। उन्होंने 12 मार्च 2020 को मो. रफी फर्म अबुजार फूड प्रोडक्टस 215 कोटल सराई तरीन संभल उप्र को 1,95604 रुपये का माल बेचा था। उस समय उसने कहा था कि वह एक माह में पैसे दे देगा। जब एक माह बीत गया तो वह पैसों को आज कल करता रहा। व्यापारी का आरोप है कि रफी ने उसके नाम से फर्जी स्टांप खरीदा। उस पर फर्जी हस्ताक्षर करके एक शपथपत्र बना लिया और फर्जी गवाह भी बना लिए।
विज्ञापन

शपथपत्र माल जाने से तीन दिन पहले बनाया है। आरोपी कहता है कि उसने शपथपत्र के साथ उसके पैसे दे दिए है, जबकि आज तक उसे पैसे नहीं मिले। व्यापारी ने पुलिस से माल की रकम ब्याज सहित दिलाने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी सुकीर्ति माधव के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed