{"_id":"5e8374508ebc3e72ba312adc","slug":"report-filed-against-two-health-workers-who-were-absent-from-emergency-duty-shamli-news-mrt476018368","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: इमरजेंसी ड्यूटी से गैरहाजिर दो स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: इमरजेंसी ड्यूटी से गैरहाजिर दो स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 31 Mar 2020 10:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:18 PM IST
सार
शामली में मेडिकल इमरजेंसी में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के चलते शामली में मेडिकल इमरजेंसी ड्यूूटी से गैरहाजिर रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर तहरीर दी गई कि आरबीएसके के ऑट्रोमेटिस्ट प्रवीण शर्मा निवासी इंद्रा कॉलोनी मुजफ्फरनगर की मेडिकल इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन प्रवीण कुमार ड्यूटी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं इसी तरह डीटीसी यूनिट हींड के टीबी एचवी विनीत सैनी निवासी शिव विहार कॉलोनी दिल्ली रोड सहारनपुर की मेडिकल इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह भी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने दोनों स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कपिल गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले दो स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर दोनों स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/