{"_id":"610596088ebc3e0942281f9d","slug":"report-filed-against-electricity-corporation-and-municipality-shamli-news-mrt5499010158","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम और नगरपालिका के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम और नगरपालिका के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शामली। चार दिन पहले बीएड की परीक्षा देने जा रहे छात्र नीलेश की विद्युत करंट से मौत के मामले में परिजनों की तरफ से शहर कोतवाली में विद्युत निगम व नगरपालिका की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, छात्र की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शहर के नया बाजार के मूल निवासी नीलेश सचदेवा चार दिन पहले 28 जुलाई को सुबह बीएड की परीक्षा देने जा रहा था। घर से करीब 100 कदम दूर वीवी इंटर कालेज रोड पर बारिश का सड़क पर भरा हुआ था, जिसमें खंभे से करंट फैला हुआ था। छात्र जैसे ही खंभे के निकट पहुंचा, तो तेज करंट लगने से वह पानी में गिर गया। पुलिस ने छात्र को पानी से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
मृतक के पिता विनोद सचदेवा की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर देकर विद्युत निगम ओर नगरपालिका की लापरवाही की वजह से छात्र की मौत होना बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्युत निगम व नगरपालिका के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्र की मौत का मामला कैद हो गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छाता लगाए हुए छात्र विद्युत खंभे के निकट पहुंचने पर करंट लगने के बाद पानी में गिरते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
-------
एबीवीपी ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शामली ने शनिवार को डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देकर बताया कि 28 जुलाई को नया बाजार निवासी बीएड के छात्र नीलेश सचदेवा की वीवी इंटर कालेज रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट विद्युत करंट लगने से मौत हो गई थी। इसकी सीसीटीवी कैमरे की वीडियो में भी घटना दिखाई दे रही है। उन्होंने मांग की कि इस घटना की जांच करते हुए विद्युत निगम और जलभराव की स्थिति को लेकर नगरपालिका परिषद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक मनीष कालखंडे, अनुज धानिया, तहसील संयोजक आकाश भारती, प्रथम सोनी, हिमांक गर्ग, किशुंक भारद्वाज, गौतम, आशुतोष, उज्जवल, वासु, तरंग गोयल मौजूद रहे।