{"_id":"63dd0194fb900f45bc24a6bf","slug":"report-filed-against-bsa-shamli-news-c-14-1-103746-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बीएसए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बीएसए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 03 Feb 2023 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
- रिश्वत प्रकरण : एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए लिपिक हुए थे गिरफ्तार
- निलंबित अध्यापिका को बहाल करने की एवज में मांगी गई थी रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। निलंबित सहायक अध्यापिका को बहाल करने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए बीएसए कार्यालय के लिपिक परिश्रम सैनी को पुलिस सतर्कता अधिष्ठान मेरठ न्यायालय में पेश करने के लिए ले गई। उधर, इस प्रकरण में दर्ज रिपोर्ट में लिपिक परिश्रम सैनी के साथ बीएसए राहुल मिश्रा के खिलाफ भी रिश्वत लेने के षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर और मेरठ थाने की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर को शामली-भैंसवाल मार्ग पर बीएसए कार्यालय के लिपिक परिश्रम सैनी को निलंबित सहायक अध्यापिका रीना देवी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। जिला सहारनपुर के गांव सुल्तानपुर निवासी रीना देवी ऊन ब्लाक के गांव पधाननगर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। निलंबन के बाद उसे थानाभवन ब्लाक के गांव भैंसानी इस्लामपुर में संबद्ध किया गया।
रीना देवी ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर में शिकायत की थी कि उसे चार माह पहले 22 नवंबर 2022 को वित्तीय अनियमितता समेत कई आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया था। अब उसे बहाल करने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इसी शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की थी। इस प्रकरण में सहारनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दूबे की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर लिपिक परिश्रम सैनी और बीएसए राहुल मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीएसए पर रिश्वत लेने के षड़यंत्र में शामिल होने का आरोपी पाया गया है।
विज्ञापन
बीएसए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने का यह बना आधार
भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दूबे की तरफ से बृहस्पतिवार को थाना आदर्श मंडी शामली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि अध्यापिका रीना देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह निलंबन बहाली के लिए कई बार बीएसए राहुल मिश्रा से मिली, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता था और वे कहते थे कि आपकी बहाली ऐसे नहीं हो पाएगी। उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। 24 जनवरी को पुन: बीएसए से मिली तो उन्होंने कहा कि उसकी बहाली के संबंध में परिश्रम बाबू को सब बता दिया है, उनसे मिल लो।
जब वह लिपिक परिश्रम सैनी से मिली तो उन्होंने कहा कि उनकी बहाली और मनपसंद स्कूल में तैैनाती देने के संबंध में बीएसए राहुल मिश्रा एक लाख रुपये मांग रहे हैं। उनकी बहाली का आदेश बना रखा है। जब तक एक लाख रुपये नहीं दोगी तब तक आदेश पर बीएसए के हस्ताक्षर नहीं होंगे। दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि टीम ने जब आदर्श मंडी थाने में लिपिक से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अध्यापिका की बहाली आदेश संबंधी पत्रावली उनके कार्यालय में रखी है। टीम ने बीएसए कार्यालय में जाकर जांच की अध्यापिका की पत्रावली पर लिपिक परिश्रम सैनी के हस्ताक्षर मिले, जबकि बीएसए के हस्ताक्षर मौजूद नहीं पाए गए। रजिस्टर में भी डिस्पैच होना पाया गया। इस आधार पर बीएसए राहुल मिश्रा को अध्यापिका से रिश्वत लेने के षडयंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है।