{"_id":"624c93e3375beb3fbc492a42","slug":"report-filed-against-anil-alias-pintu-his-accomplice-and-two-unknown-shamli-news-mrt5833305175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल पिंटू, उसके साथी और दो अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल पिंटू, उसके साथी और दो अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रतिबंधित एके-47 रायफल और कारतूसों का जखीरा बरामद होने के मामले में थानाभवन थाने पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट अनिल उर्फ पिंटू, उसके साथी अनिल बंजी और दो अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। अनिल बंजी वर्तमान में मेरठ जेल में बंद है। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अनिल उर्फ पिंटू से बरामद कार के बारे में पूछताछ की गई तो उसने कार को अपनी पत्नी के नाम होना बताया, लेकिन मौके पर कार संबंधी कागज नहीं दिखा सका। इसलिए कार को एमवीएक्ट की धारा में अलग से सीज किया गया है। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता रही है, इस संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। जेल में बंद कुछ अपराधियों की रिमांड लेकर इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
जिले में जांच एजेंसियों ने डारा डेला
प्रतिबंधित विदेशी एके-47 रायफल और कारतूसों का जखीरा बरामद होने का मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद जांच एजेंसियां पहुंचनी शुरू हो गई। इस मामले में एसटीएफ भी जांच में जुट गई है। इसके अलावा स्थानीय व बाहर की खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई है। आईबी की टीम भी इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण में कई अन्य जांच एजेंसियां भी मामले की छानबीन में जुट गई है।