{"_id":"627bf9c9eb7d2f2a760feec5","slug":"renovation-program-of-75-lakes-started-today-shamli-news-mrt58819621","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 सरोवरों का जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 सरोवरों का जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों और गांव के सबसे बुजुर्ग के नाम पर जिले में बनने वाले 75 अमृत सरोवरों जीर्णोद्धार 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। अमृत सरोवरों के जीर्णोद्धार कार्यक्रम शुभारंभ कार्यक्रम बृहस्पतिवार को होगा। मुख्य कार्यक्रम जिले के पांच ब्लाकों में आयोजित किए जाएंगे।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवरों जीर्णोद्घार कार्यक्रम में कैराना ब्लाक के तितरवाड़ा गांव में डीएम जसजीत कौर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास, कैराना ब्लाक प्रमुख हर्षल गुर्जर, कांधला ब्लाक के जसाला गांव में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर, सीडीओ, शामली ब्लाक के ताजपुर सिंभालका में ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव मलिक, ऊन ब्लाक के ढ़िढ़ाली गांव में ऊन ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह अमृत सरोवर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि चयनित अमृत सरोवरों पर सुबह 9:00 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर और नारियल तोड़कर शुभारंभ होगा। जिला पंचायत पांच, क्षेत्र पंचायत 15, ग्राम पंचायत 55 तालाबों जीर्णोद्धार होने वाले 75 अमृत सरोवरों में शामली ब्लाक में 9, ऊन में 19, कांधला ब्लाक में 12, कैराना ब्लाक में 16, थानाभवन में 14, जिला पंचायत के पांच तालाब शामिल है।
विज्ञापन
तालाबों का जीर्णोद्धार ग्राम पंचायतों में मनरेगा, केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग की धनराशि से किया जाएगा। 75 अमृत सरोवरों में आउटलेट, सीढ़ियां, चबूतरा, प्लेट फार्म, वृक्षारोपण किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार कार्यक्रम 15 अगस्त तक पूरे कर लिए जाएंगे।