फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Renovation of liquor, beer and cannabis shops

Shamli News: जनपद में 147 शराब, बीयर व भांग की दुकानों का हुआ नवीनीकरण

Tue, 07 Feb 2023 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Feb 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Renovation of liquor, beer and cannabis shops
- घाटे का सौदा बनी मालैंडी शराब की दुकान, नहीं हुआ नवीनीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले की 147 शराब, बीयर व भांग की दुकानों का नवीनीकरण हो गया है। जबकि मालैंडी में विदेशी मदिरा की दुकान का घाटे के चलते लाइसेंस धारक ने नवीनीकरण नहीं कराया।

जनपद में देशी, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप व भांग की 148 दुकान है और हर साल इनका नवीनीकरण किया जाता है और जिन दुकानों का नवीनीकरण नहीं होता है तो उनको लॉटरी से छोड़ा जाता है। वर्ष 2023-2024 के लिए दुकानों का नवीनीकरण होना था। मालैंडी में विदेशी मदिरा दुकान संचालक को छोड़कर सभी ने नवीनीकरण करा लिया। इनमें देशी शराब की 72, विदेशी मदिरा की 31, बीयर की 29, मॉडल शॉप छह व भांग के ठेके नौ छोड़े गए है और इन सभी ने नवीनीकरण कराकर किश्त जमा करा दी है। मालैंडी में शराब की बिक्री में रोजाना हो रहा घाटा को देखते हुए इस बार दुकान संचालक ने नवीनीकरण कराई। बताया गया प्रति माह से 50 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ रहा था। जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल सिंह ने बताया कि मालैंडी शराब की दुकान में नुकसान होने के कारण संचालक ने नवीनीकरण नहीं कराया है। दुकान को बीस फरवरी के दिन लॉटरी के माध्यम से छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed