फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Remove the evils spreading in society

समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करें

Mon, 02 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Remove the evils spreading in society
कांधला। गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल कनियान में जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल कनियान में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा शामली की ओर से आयोजित आर्य जागृति सम्मेलन में मुख्य अतिथि रघुवीर आर्य ने कहां कि गुरूकुल भारतीय संस्कृति व शिक्षा व्यवस्था की धरोहर हैं। आज इस क्षेत्र में गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल कनियान वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार में सराहनीय योगदान कर रहा है। गुरुकुल की संस्कारवान शिक्षा आज समय की आवश्यकता है। गुरुकुल के प्रबंधक डॉ विकास पवार ने कहा कि आने वाले समय में सभी के सहयोग से संस्था को शिक्षा का बहुत सुंदर केंद्र बनाया जाएगा। गुरुकुल की आचार्या आदेश व प्रतिभा आर्य ने नारी शिक्षा पर और अधिक ध्यान देने की बात पर बल दिया। सम्मेलन को आचार्य करण सिंह व सुबोध आर्य ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान बीरबल सिंह आर्य, संचालन मंत्री लक्ष्मी चंद आर्य और अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में ओमबीर आर्य, रामपाल सिंह आर्य, शीशपाल सिंह, ओमपाल सिंह, ज्ञानेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed