{"_id":"58864b484f1c1b5c02cf458b","slug":"remembered-on-anniversary-of-netaji-bose-suuuubhashchandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए नेताजी सुुुुभाषचंद्र बोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुुुुभाषचंद्र बोस
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
program
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सभी शिक्षण संस्थानों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। सभी स्कूल, कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने बच्चों को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में सुभाष चंद्र जयंती मनाई गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचाया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ पत्र भरवाकर मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपना सारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। इस दौरान अनिल कुमार, फूल कुमार, रामनाथ, शिवकुमार, घनश्याम, मनोज शर्मा, उमा देवी, पाखी, ज्योति बाला, अमित, विकास, मोहित आदि मौजूद रहे।
लांसर्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों को नेताजी के योगदान व आजादी संघर्ष के बारे में बताया। डायरेक्टर अरविंद गुप्ता, लोकेंद्र राणा, सुभाषचंद्र, अमित कुमार, योगेंद्र ईशा, मोनिका, प्रीति धामा, रविंद्र, संजीव गोयल आदि मौजूद रहे। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने नेताजी की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
प्रबंधक अशोक बंसल, अध्यक्ष ब्रजपाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। एसएन देव डिग्री कॉलेज में ने डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। प्राचार्य मुकेश भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन के बारे में बताया। इस दौरान लोकेंद्र राणा, अक्षय वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, अदिति शर्मा, सचिन बंसल, नकुल पाराशर, प्रवेश कुमार, संजय आर्य आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन सोमदत्त शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने किया।
अध्यक्ष बृजेश सैनी और योगेश शर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नीटू कुमार, मोहर सिंह, शेखर चौहान, पुष्पेंद्र शर्मा, मधुबन, नरेश तोमर, राकेश आदि मौजूद रहे। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति ने नेता सुभाषचंद्र बोस की 120 जयंती धूमधाम से मनाई। महामंत्री पूनम आर्य, जिला सहप्रभारी मुकेश कुमार, अनुज ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रह्लाद सिंह, जयप्रकाश, पवन, सुरेश, पूरणचंद, सीमा, अनुष्का वर्मा, मानसी, श्वेता, प्रेमचंद, चिराग आदि मौजूद रहे।
मानव शृंखला बनाकर नेताजी को किया याद
झिंझाना। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने दो किमी की मानव शृंखला बनाकर उनको याद किया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। छात्र-छात्राओं ने डेयरी चौक से लेकर ऊन रोड तक लगभग दो किमी की मानव शृंखला बनाकर कस्बे में रैली निकालकर लोगों को आने वाले विधानसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया।
उध्ार, ग्रीन वेली पब्लिक स्कूल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्रबंधक प्रवीन शर्मा ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदित्य, उन्नत्ति, मानसी, रितिका, कविता आदि ने देश भक्ति गीतों के साथ नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला।

फरीन खान, दीपिका ने नेताजी द्वारा किए गए कार्यों को समझाया। प्रधानाचार्य चंद्रसेन आदि मौजूद रहे। सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल में नेताजी के चित्र पर प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा, मानिस कुमार और प्रधानाचार्य एस के शर्मा ने माल्यार्पण किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत व लघु नाटिकाओं के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित किया। मनोज कुमार, अंजलि अरोरा, मोना चौहान, शमा परवीन, वासिम, शमाद, आरती शर्मा, जैनब खान आदि का सहयोग रहा।