फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Remembered and paid tribute to Chaudhary Ajit Singh on his birth anniversary.

Shamli News: जयंती पर चौधरी अजित सिंह को किया याद, श्रद्धांजलि दी

Tue, 13 Feb 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Remembered and paid tribute to Chaudhary Ajit Singh on his birth anniversary.
शामली/कांधला/चौसाना/जलालाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती सोमवार को जिलेभर में उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शामली में भी रालोद कार्यालय पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने आहूति दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों, गरीब, पिछडों के हितों के लिए काम किया। केन्द्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों के हक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। कार्यक्रम में रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, योगेन्द्र चेयरमैन, विजय कौशिक, नवाजिश आलम, ऋषिराज, तरसपाल मलिक, सोहनपाल, उमरदीन मंसूरी, युवा जिलाध्यक्ष विक्रांत निर्वाल आद मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं चौसाना के खोड़समा सहित कई स्थानोंं पर हवन का आयोजन किया गया, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके द्वारा कराए गए कार्यों को भी याद किया गया। खोड़समा में रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह की जयंती पर हवन किया। वहीं उनके फोटो पर पुष्प अर्जित करते हुए याद किया। इस दौरान सरदार सतेन्द्र सिंह, अंकुर तोमर, विवेक पंवार, पंकज सरोहा, सोहन सिंह, भूपेंद्र सिंह, करनाल सिंह, अजीत सिंह, बघेल सिंह मौजूद रहे। जलालाबाद में थानाभवन विधायक अशरफ अली खां ने अपने किला आवास पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय अजित सिंह की जयंती मनाई। अशरफ अली खां ने पहले पूर्व केन्दीय मंत्री अजित सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। विधायक अशरफ अली खां ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह उनके लिए प्रेरणा रहे हैं। वह सादगी से जीवन व्यातीत करते थे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार, धर्म सिंह कश्यप, नीरज सैनी, दिग्विजय राणा, अभिषेक राणा, वसीउल्लाह खां, नदीम अली खान, तौहीद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खंड विकास क्षेत्र के गांव डांगरोल में राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह की 86वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रालोद नेता राजन जावला ने चौधरी अजित सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते कहा की चौधरी अजित सिंह ने आजीवन किसान मजदूर की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ा था। इस दौरान सहेन्द्र, सोहनवीर, सुरेश, प्रभात, अक्षय, कंवरपाल, हेमंत तोमर, रजत निर्वाल, अनुज जावला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed