फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief in banks, ATMs throughout the disaster

बैंकों में मिली राहत, एटीएम पर रही दिनभर आफत

Sun, 18 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 18 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Relief in banks, ATMs throughout the disaster
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के बैंकों में भीड़ कम होने लगी है। जिसमें ज्यादातर बैैंकों पर सुबह के समय तो कुछ भीड लगी रहती है। लेकिन जैसे ही लंच होने के समय होता है तो बैंकों के बाहर कम ही लोग लाइन में दिखाई दे रहे है। वही शहर दो दिन से शहर के एटीएम पर भीड़ बढ़ रही है। 
विज्ञापन


शनिवार को भी शहर के एसबीआई, इलाहाबाद, एक्सिस, इंडियन बैंक पर सुबह के समय ही भीड़ नजर आई। दोपहर के बाद लाइनों में दस से पंद्रह ही लोग नजर आए।

जिसमें एसबीआई में केवल चार हजार, इलाहाबाद में चार हजार, इंडियन बैंक में 10 हजार कार्पोरेशन में 6 हजार रुपये ही मिले। जबकि पीएनबी बैंक व एटीएम में कोई कैश नहीं मिल सका। इंडियन ओवरसीज बैंक व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में भी नो कैश का नोटिस लटका मिला। शहर के स्टेशन पर स्थित एसबीआई व झिंझाना रोड स्थित एटीएम पर काफी भीड़ नजर आई। बनत स्थित एसबीआई एटीएम पर लोगों की भारी भीड़ रही। कार्पोरेशन के एटीएम पर कैश डलने की सूचना पर ग्राहक लाइन लगाकर खडे़ रहे।
विज्ञापन


जिसके बाद कैश डलने के बाद ग्राहकों ने दो हजार के नए नोट निकाले। वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में कैश डलने के इंतजार में लाइन लगी रही। जिसमें तीन बजे के बाद कैश डाला गया। जिसके बाद लाइन में लगे ग्राहकों ने कैश निकालना शुरू किया। ग्राहकों में एक से ज्यादा एटीएम प्रयोग करने पर कहासुनी होती रही। जिसमें से भी ग्राहकों ने दो हजार के नए नोट निकालें। वहीं कुछ बैंकों के एटीएम आज तक भी बंद ही पडे़ रहते हैं। शहर में दो से तीन एटीएम ही कई दिनों से राहत दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कैशलेस रहेगा झिंझाना एसबीआई
झिंझाना। कस्बे के दोनों बैंकों में ग्राहकों की कतार रात से ही लगनी शुरू हो गई थी। शनिवार को दोनों बैंकों में 14 लाख रुपये कैश वितरित किया गया। उधर सोमवार को कैश के लिए लोगों को परेशान होना पड़ेगा क्योंकि झिंझाना एसबीआई में सोमवार को कैश नहीं मिल पाएगा। शाखा प्रबंधक आरके शर्मा ने इसकी जानकारी दी। 

कैश नहीं मिलने पर पीएम का पुतला फूंका  
चौसाना।  पंजाब नेशनल बैंक चौसाना में शनिवार को कैश नहीं पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने बैंक के सामने ही मोदी का पुतला फूंका और पुलिसकर्मी खड़े देखते रहेे। ग्रामीण रात्रि से बैंक की लाइन में लगे थे ।

 चौसाना पुलिस चौकी से महज पचास मीटर की दूसरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर ग्रामीणों का गुस्सा जमकर फूट पड़ा। शनिवार को पीएनबी की चौसाना शाखा पर कैश नहीं पहुंच सका। जिसका नोटिस बोर्ड शाखा प्रबंधक के आदेश पर बैंक के गेट  पर लटका दिया गया था। जिसको देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया।


उन्होंने शाखा प्रबंधक व मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोदी का पुतला फूंका।  पूरे घटनाक्रम को ड्यूटी पर तैनात पुलिकर्मी खड़े देखते रहे, लेकिन उत्पात मचाने वाले युवकों को रोका नहीं गया। जिसके बाद बैंक के अधिकारियों व आसपास दुकानदारों ने चौकी प्रभारी को सूचना दी, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका  था। बताया जाता है कि ग्रामीण बैंक से पैसा निकालने के लिए रात्रि से ही बैंक के सामने खडे़ हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed